• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला परिषद: साधारण सभा में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों में जुबानी जंग

war of words in between officials and representatives in the General Assembly - Nagaur News in Hindi

नागौर। जिला प्रमुख सुनीता चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित जिला परिषद की साधारण सभा में अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों में जमकर जुबानी जंग हुई। जन प्रतिनिधियों ने अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। वहीं, अधिकारियों ने भी जिला परिषद सदस्यों के प्रतिनिधियों के बैठक में शामिल होने पर सवाल खड़े कर दिए। मामला उस समय हंगामेदार हो गया जब मकराना प्रधान व वार्ड 22 से सदस्य मंजु देवी ने पंचायत समिति के विकास अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोपों की झड़ी लगा दी। आरोपों को निराधार बताते हुए विकास अधिकारी गोपाल सिंह ने तो यहां तक कह दिया कि वे अगर आरोप साबित कर दें तो वे नौकरी छोडऩे के लिए तैयार हैं। करीब 20 मिनट तक प्रधान व विकास अधिकारी के बीच जुबानी जंग के बीच सदस्यों ने अधिकारियों पर काम नहीं करने व भेदभाव का आरोप लगाते हुए विकास अधिकारी पर भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोप लगाए तो सदन में सन्नाटा पसर गया। सदस्य मंजू देवी ने अल्तवा में लम्बे समय से कनेक्शन नहीं करने का मामला उठाते हुए कहा कि विकास अधिकारी लालच देने वालों के काम को वरीयता देते हैं। भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर विकास अधिकारी व सदस्य मंजू देवी में तीखी बहस हुई। सदस्यों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सदस्यों की उपेक्षा की जा रही है। मकराना प्रधान हिम्मतसिंह राजपुरोहित ने विकास अधिकारी गोपालसिंह पर मनमर्जी से काम करने का आरोप लगाते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाई। प्रधान ने बोरावड़ ग्राम पंचायत में 38 लाख रुपए के कार्य की स्वीकृति व जाखली गांव में भुगतान बिना कनेक्शन करवाने को लेकर विकास अधिकारी को घेरा। विकास अधिकारी ने प्रधान व सदस्य को सदन में चुनौती देते हुए कहा कि मंैने किसी की चाय तक नहीं पी है। भ्रष्टाचार के आरोप साबित कर दो तो सदन में इस्तीफा दे दूंगा। बात बढ़ते देख मूंडवा प्रधान राजेन्द्र फिड़ौदा ने हस्तक्षेप करते हुए स्थिति संभाली। नागौर प्रधान ओमप्रकाश सैन ने शहर में सडक़ दुर्घटनाएं रोकने के लिए बीकानेर रोड, मूंडवा रोड पर डिवाइडर की मांग करते हुए ग्रामीण सडक़ों पर लम्बे समय से पेचवर्क नहीं करवाए जाने को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने सरकार द्वारा स्वीकृत 5 गौरव पथ का निर्माण करवाने की मांग भी की। सदस्य प्रेमसुख फिड़ौदा ने कुचेरा में चिकित्सकों की कमी, सिंगल फैज लाइट के लिए डिमांड भरने के बावजूद मीटर नहीं लगाने व मिसिंग लिंक रोड का मुद्दा उठाया। जिला प्रमुख सुनीता चौधरी व सीईओ अजीत सिंह ने मामले की जंाच करवाने का आश्वासन दिया। विद्युत बिलों में बढ़ोतरी, दीन दयाल उपाध्याय योजना में चिंह्रित ढाणियों को वंचित रखने, वीसीआर के नाम पर किसानों को परेशान करने को लेकर सदस्यों ने डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता एमबी पालीवाल को खरी-खोटी सुनाई।

[@ कुश्ती का खुद का सपना अधूरा छोड़ बेटियों को बनाया कुश्ती चैंपियन]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-war of words in between officials and representatives in the General Assembly
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: war of words, between, officials, representatives, general assembly, nagaur, news of nagaur, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, nagaur news, nagaur news in hindi, real time nagaur city news, real time news, nagaur news khas khabar, nagaur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved