भरतपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग की राज्य मंत्री अनिता भदेल दो दिवसीय भरतपुर प्रवास पर 17 फरवरी को दोपहर 1:30 बजे पहुंचेंगी। [@ यहां दीपक की लौ के रूप में आकर स्थापित हुईं मां चामुंडा] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
राज्यमंत्री के विशिष्ट सहायक एच.एल. अटल ने बताया कि भदेल 17 फरवरी को दोपहर 2 बजे पंचायत समिति कुम्हेर की ग्राम पंचायत बोरई में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केन्द्र एवं ग्राम पंचायत बैलारा कला में दोपहर 2:30 बजे नंदघर का लोकार्पण करेंगी। इसके बाद अपराह्न 3 बजे पंचायत समिति कुम्हेर कार्यालय परिसर स्थित लुपिन कार्यालय में सेनेटरी नेपकिन वेडिंग मशीन का लोकार्पण एवं चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगी। अपराह्न 3:30 बजे बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगी और आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों को गर्म वस्त्रों का वितरण करेंगी।
मंत्री भदेल शाम 4 बजे कुम्हेर परियोजना की साथिनों को यूनिफार्म वितरण कार्यक्रम एवं 4:30 बजे मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्रों को बायोमैट्रिक मशीनों का वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगी। वे 18 फरवरी को सुबह 10 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों से विभागीय योजना एवं कार्यक्रमों पर चर्चा कर समीक्षा बैठक लेंगी।
बेंगलुरु में बरसे पीएम मोदी, कहा- इंडी गठबंधन के लोग एक घिसा-पिटा टेप रिकॉर्डर लेकर घूम रहे हैं
कर्नाटक कांग्रेस का केंद्र के खिलाफ बेंगलुरु में खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन
राहुल अगर दो जगह से चुनाव लड़ते हैं तो क्या गलत है, मोदी ने भी ऐसा किया-वेणुगोपाल
Daily Horoscope