भरतपुर। डीग-कुम्हेर विधायक व कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वेन्द्र सिंह ने अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा है। सिंह ने खास खबर डॉट कॉम से बातचीत में कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की विफलता के बावजूद कांग्रेस सशक्त विपक्ष की भूमिका नहीं निभा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ कांग्रेस की भूमिका आक्रामक होनी चाहिए लेकिन, कांग्रेस आक्रामक तरीके से प्रदेश सरकार की विफलता का विरोध नहीं कर रही है। लोग भाजपा के कुशासन से त्रस्त हैं। ऐसे में कांग्रेस को लोगों को राहत दिलाने में आगे आना चाहिए। सिंह ने कहा कि वे पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर भी विचार कर रहे हैं।
मोदी ने औरतों की पॉकेट मारी:सुभाषिणी
शिंदे गुट में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई नॉर्थ वेस्ट से हो सकते हैं उम्मीदवार
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
मुजफ्फरनगर में पहले लगता था कर्फ्यू, अब निकल रही कांवड़ यात्रा : योगी
Daily Horoscope