शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव ने विपेन्द्र यादव को शाहजहांपुर का छात्रसभा जिलाध्यक्ष नियुक्ति किया है। मंगलवार को प्रदेश कार्यालय पर छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय देव व लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। [@ यहां कब्र से आती है आवाज, ‘जिंदा हूं बाहर निकालो’ ] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने विपेन्द्र को विधानसभा चुनाव में लग कर सपा प्रत्याशियों के लिए लगने के निर्देश दिए तथा सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जन जन तक पहुँचाने को कहा। नवनियुक्त विपेन्द्र यादव ने उन्हें भरोसा दिलाया वह जनपद में पार्टी के लिए कार्य करेगें।
उनकी नियुक्ति पर जिलाध्यक्ष तनवीर खां, मंत्री राममूर्ती सिंह वर्मा, विधायक राजेश यादव, एमएलसी अमित यादव रिंकू, पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार, विधायक शकुन्तला देवी, कपिल सिंह, श्यामलाल यादव, दिनेश यादव, हिमांशु बाजपाई, राहुल मिश्रा, आसिफ अली, अंकित सक्सेना आदि ने हर्ष जताया है।
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
पाकिस्तान भूखा मर रहा, भारत 80 करोड़ लोगों को राशन दे रहा- सीएम योगी
राहुल गांधी ने हिंदू विरोधी भावनाओं को भड़काया- भाजपा
Daily Horoscope