• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रसद सामग्री के लिए भटक रहे ग्रामीण

villagers are in problem to get food supply in tonk - Tonk News in Hindi

टोंक। पंचायत दाबडदुंबा के गांव सनोदिया के उपभोक्ता रसद सामग्री नहीं मिलने से दर-दर भटक रहे हैं। उपभोक्ता कभी उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के तो कभी तहसीलदार कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। यहां गत दो माह से पॉस मशीन खराब है, जिसके चलते उपभोक्ताओं को रसर सामग्री नहीं मिल रही है। वहीं दूसरी ओर अधिकांश पंचायतों में पॉस मशीन में नाम नहीं होने से उपभोक्ता भटक रहे हंै। इस ओर विभाग के अधिकारियों का ध्यान ही नहीं है। सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत उपभोक्ताओं को रसद सामग्री वितरित कर खाद्य सुरक्षा की गारंटी प्रदान करने का दावा करती है, लेकिन गांव सनोदिया के उपभोक्तओं को दो माह से रसद सामग्री नहीं मिलने से गरीबों को दो वक्त की रोटी देने का वादा सपने जैसा लग रहा है। सरपंच अजयराज सिंह ने बताया कि गांव सनोदिया में पॉस मशीन खराब होने से बीपीएल, स्टेट बीपीएल, अन्त्योदय, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत वितरित होने वाला गेंहू, चीनी सहित अन्य रसद सामग्री के अभाव में गांव के कई गरीबों के चूल्हे नहीं जल रहे हैं।

यह भी पढ़े

Web Title-villagers are in problem to get food supply in tonk
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: villagers, problem, food supply, tonk, rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved