• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विक्रमादित्य राजनीति का पाठ सही ढंग से पढें : अजय

Vikramaditya correctly read the text of politics: Ajay - Mandi News in Hindi

मंडी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर को लेकर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रमादित्य द्वारा की गई टिप्पणी पर भाजपा प्रवक्ता अजय राणा ने कड़ी प्रतिक्रिया की है। सुंदरनगर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर आज बीसीसीआई अध्यक्ष हैं और उन्होंने तीन बार भारतीय जनता युवा मोर्चा का राष्ट्रीय स्तर पर सफलतम नेतृत्व किया है, वह एक लंबी पारी खेल रहे हैं, चाहे किक्रेट का क्षेत्र हो या राजनीति का। अजय राणा ने युकां अध्यक्ष पर तीखे शब्द वाण छोड़े।
उन्होंने कहा कि युकां अध्यक्ष विक्रमादित्य पहले राजनीति का पाठ सही ढंग से पढ़़ लें फिर अनुराग ठाकुर पर टिप्पणी करें। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर का भाजपा और क्रिकेट में जो स्थान है उसका प्रमाण पत्र युकां अध्यक्ष से लेने की जरूरत नहीं है। अनुराग ठाकुर ने क्रिकेट के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है, जिससे देश और प्रदेश का बच्चा-बच्चा बाकिफ है।
उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने शिमला के कुटाशणी में 11 वर्ष पहले क्रिकेट स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी, जो आज तक पूरी नहीं हुई। वीरभद्र सिंह व उनके बेटे ने आलोचना करने के सिवाय क्रिकेट के क्षेत्र में एक पैसे का भी योगदान नहीं दिया और अनुराग ठाकुर की कोरी आलोचना कर रहे हैं।

[@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]

यह भी पढ़े

Web Title-Vikramaditya correctly read the text of politics: Ajay
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: correctly, read , politics, mandi news, himachal news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, mandi news, mandi news in hindi, real time mandi city news, real time news, mandi news khas khabar, mandi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved