• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पीड़ित पक्ष को दिलाया जाएगा न्याय - महिला आयोग

victims will be brought to justice - woman commission - Jind News in Hindi

जींद। चार दिन पहले जुलाना के वार्ड नंबर दो में एक महिला और उसकी चार वर्षीय बेटी की जलने से हुई मौत के मामले में शुक्रवार को हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन कमलेश पांचाल ने घटनास्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को निष्पक्ष जांच के आदेश जारी किए। पांचाल के साथ डीएसपी कुंलवत सिंह बिश्नोई और एफएसएल टीम के साथ कई पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। पांचाल ने कहा कि घटना का पता चलने के बाद वे तुरंत यहां आना चाह रही थी। लेकिन अब इस मामले में दोषियों को किसी भी कीमत पर नहीं बक्शा जाएगा। उन्होंने पीड़ित पक्ष के डीएसपी जांच से संतुष्ट नहीं होने पर महिला आयोग की ओर से जांच कराने की बात भी कही। आपको बता दें कि मामले में मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज मांगे जाने और जलाकर हत्या किए जाने के आरोप लगाए थे। जिसके चलते पुलिस ने ससुराल पक्ष के 9 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था। फिलहाल पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार भी कर लिया है। बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज

यह भी पढ़े

Web Title-victims will be brought to justice - woman commission
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jind, news, haryana, victims, brought, justice, woman, commission, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jind news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved