जयपुर। ऋतुराज वसंत के आगमन का पर्व वसंत पंचमी बुधवार को श्रद्धा व उल्लास से मनाया जाएगा। शहरभर में विभिन्न समाजों के सामूहिक विवाह में सैकड़ों युगल परिणय सूत्र में बंधेंगे। सरस्वती मंदिरों में पूजा अर्चना के जरिए ज्ञान की देवी की आराधना होगी। शोभा यात्राएं निकलेंगी। संगीत की स्वरलहरियों के बीच अग्नि के सात फेरे लिए जाएंगे। मां सरस्वती के अवतरण दिवस पर शहर की सभी शिक्षण संस्थाओं में माता की पूजा अर्चना की जाएगी। स्कूलों में बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
गायत्री शक्तिपीठ पर बसंत पर्व पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इस दौरान मां सरस्वती का पूजन कर गायत्री शक्तिपीठ पर बसंत पंचमी पर्व धूमधाम से मनाएगा। 31 जनवरी को सुबह से लेकर शाम तक अखंड जाप का आयोजन होगा। एक फरवरी को सुबह 8 बजे से गायत्री शक्तिपीठ पर 5 कुंडीय यज्ञ के साथ विभिन्न संस्कार होंगे। जिसमें दीक्षा संस्कार, मुंडन संस्कार, विधारंभ संस्कार, विवाह संस्कार, पुंसवन संस्कार, नामकरण संस्कार, जन्मदिन संस्कार, अन्नप्राशन संस्कार आदि होंगे।
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
चंद्रयान-3 के लैंडर व रोवर चंद्रमा पर 'नींद' से 'जागने' को तैयार
विशेषसत्र के दौरान लोकसभा में 160 प्रतिशत हुआ काम : अध्यक्ष ओम बिरला
Daily Horoscope