ताशकंद। उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति इस्लाम करिमोव का शुक्रवार को 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्हें मस्तिष्काघात के कारण 27 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उज्बेक सरकार की ओर से बताया गया कि करिमोव का अंतिम संस्कार ऐतिहासिक शहर समरकंद में शनिवार को किया जाएगा, जहां उनका जन्म हुआ था। सरकार की ओर से जारी बयान में शनिवार से ही तीन दिन के शोक की घोषणा की गई है। करिमोव 1991 से ही उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति थे। उन्हें शनिवार को मस्तिष्काघात हुआ था। सरकार ने रविवार को अपनी वेबसाइट पर बताया था कि राष्ट्रपति को चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
दिल्ली के बजट की फाइल रात 9:25 बजे मिली, मंजूरी के बाद रात 10:05 बजे वापस भेजी गई - एलजी हाउस
आबकारी नीति मामला - ईडी ने कविता को 21 मार्च को फिर बुलाया
क्या मध्य प्रदेश में कांग्रेस का एक और शक्ति प्रदर्शन होगा, आखिर क्यों, यहां पढ़ें
Daily Horoscope