• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

UP Election : पीएम मोदी की आज दो रैलियां और अखिलेश की छह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अगले चरणों के मतदान से पहले चुनाव प्रचार जोरों पर है। प्रदेश में तीन चरण चुनाव हो गए है और चार चरण अभी बाकी है। चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी को होना है। आज प्रदेश में के विभिन्न इलाकों में विभिन्न दलों के नेताओं रैलियां हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उरई और इलाहाबाद जिले में रैलियां होनी है।

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह चार रैलियों को संबोधित करेंगे, वहीं उमा भारती बुंदेलखंड क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अलग-अलग क्षेत्रों में छह रैलियां करने जा रहा है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की बांदा, रायबरेली और इलाहाबाद जिले में चुनावी सभाएं होंगी। बसपा प्रमुख मायावती सुलतानपुर जिले में जनसभा को संबोधित करेंगी।

पीएम मोदी आज यूपी में दो विजय शंखनाद रैलियों को संबोधित करेंगे। सुबह 11 बजे उरई के कोंच में और दोपहर एक बजे इलाहाबाद के अंडवा सराय, इनायत (फूलपुर) में उनकी चुनावी रैलियां होंगी।

अध्यक्ष अमित शाह दोपहर 12 बजे बस्ती जिले के काटनगंज में, दोपहर एक बजे आंबेडकर नगर के जलालपुर में, दोपहर दो बजे सुल्तानपुर सदर के उडौली बारोसा में और अपराह्न साढ़े तीन बजे चित्रकूट में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। बीजेपी नेत्री केन्द्रीय मंत्री उमा भारती भी दोपहर 12:45 बजे ललितपुर विधानसभा क्षेत्र में, दोपहर 2:45 बजे झांसी जिले के मऊरानीपुर में और दोपहर 3:45 बजे बबीना में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगी।

[# शिवपाल पर जमकर बरसे अखिलेश, की हराने की अपील]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Uttar Pradesh Assembly Elections pm narendra modi chief minister akhilesh yadav two and six rallies today
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: uttar pradesh assembly elections, pm narendra modi, chief minister akhilesh yadav, rallies, up election 2017, up election, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved