• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नेपाल से करते थे चरस तस्करी, 6 गिरफ्तार

Used to smuggle hashish from Nepal, 6 arrested - Bahraich News in Hindi

बहराइच। पुलिस ने ऐसे 6 शातिर लोगो को गिरफ्तार किया है जो पहले तो घरो में चोरी की वारदात करते थे फिर उसी चोरी के सामान को बेचकर नेपाल से चरस लाकर बहराइच जनपद में बेचते थे। बहराइच के पयागपुर थाना क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओ से लोगो में काफी दहशत हो गई थी। एस पी बहराइच सालिक राम वर्मा ने बढ़ रही चोरी और चरस की तस्करी पर रोक लगाने के लिए स्वाट टीम को लगाया और स्वाट टीम के प्रभारी संजय दूबे को हो रही घटनाओ पर अंकुश लगा कर अपराधियो को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था । स्वाट टीम ने पयागपुर क्षेत्र के एक विद्यालय के पास से ऐसे 6 शातिर लोगो को गिरफ्तार किया जिन्होंने बहराइच जिले के विभिन्न क्षेत्रो में चोरी की घटनाओ को अंजाम दिया था। पुलिसया पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया के पहले तो वो लोग घरो में चोरियां करते थे और फिर चोरी के माल को बेच कर नेपाल से चरस की तस्करी का काम करते थे। पुलिस ने इनके पास से 1 किलो 300ग्राम चरस 2 देसी कट्टा और 6 ज़िंदा कारतूस के साथ चोरी का सामान बरामद किया है पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ मुक़दमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है यह भी पढ़े :ऐसे बना रहे हैं नमक से काले धन को सफेद
यह भी पढ़े :नोट बंद तो एटीएम भी बंद, भीड़ से आम जन बेहाल, SEE PICS

यह भी पढ़े

Web Title-Used to smuggle hashish from Nepal, 6 arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bahraich, 6 arrested, used to smuggle hashish from nepal, smuggle hashish from nepal, smuggle hashish, hashish from nepal, hashish, used to smuggle hashish, nepal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bahraich news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved