• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमेरिका ने रूस पर और प्रतिबंध लगाए

US slaps more sanctions on russia - World News in Hindi

वाशिंगटन। अमेरिका ने रूस पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए हैं। आठ रूसी संस्थाओं और सात व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाया गया है जो यूक्रेन में छिडी लडाई से जुडे हुए हैं। अमेरिकी वित्त विभाग द्वारा जारी बयान के मुताबिक, ताजा प्रतिबंध क्रीमियाई बंदरगाहों, क्रीमियाई रेलवे और एक रूसी राजमार्ग निर्माण कंपनी इंस्टीटुट स्ट्रोइप्रोएक्त पर लगाए गए हैं।

इसके अलावा, सात रूसी नागरिकों को भी काली सूची में डाला गया है जिनमें से छह पर अमेरिका ने बैंक रोसिया को सहयोग देने का आरोप लगाया है। इस बैंक को अमेरिका ने 2014 में प्रतिबंधित कर दिया था। बैंक रोसिया की दो सहयोगी कंपनियों पर भी प्रतिबंध लगा हुआ है। यूक्रेन संकट में रूस की भूमिका को नकारात्मक मानते हुए अमेरिका, यूरोपीय संघ और उसके कुछ सहयोगियों ने 2014 से रूस पर कई बार प्रतिबंध लगाए हुए हैं। (आईएएनएस)

[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]

यह भी पढ़े

Web Title-US slaps more sanctions on russia
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: us, sanctions, russia, ukraine issue, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved