लखनऊ।केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा है कि गाजियाबाद और गुडगांव दोनो ही दिल्ली से सटे हुए है, लेकिन गाजियाबाद में उद्योग नहीं है, जबकि गुडगांव औद्योगिक रूप से विकसित है। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब है, इसलिए यहां उद्योग नहीं लग पा रहे है। उत्तर प्रदेश में किसान बेहाल है जब किसानों के पास पैसा होगा तो व्यापार चलेगा।गन्ना किसानों का भुगतान ही नहीं हो रहा है। भाजपा की सरकार में 14 दिन में गन्ना किसानों का भुगतान होगा। अधिकतम बिजली दी जायेगी। ताकि किसान और व्यापार समृद्ध हो। हरियाणा में 3 साल पहले से गन्ना समर्थन मूल्य 310 रूपया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने अब किया है। भाजपा की सरकार में 350 रूपये गन्ना समर्थन मूल्य होगा।
एक ऐसा मंदिर जहां दीपक की लौ से बनती है केसर
खास खबर डॉट कॉम : टॉप हैडलाइंस
अमृतपाल ने जारी किया नया वीडियो, क्या कहा यहां पढें...
मोदी पीएम नहीं होंगे उस दिन देश भ्रष्टाचार मुक्त हो जाएगा : केजरीवाल
Daily Horoscope