जयपुर। सर्वण आरक्षण अधिकार आंदोलन के सभी प्रमुख संगठनों द्वारा शनिवार को प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सवर्णों को आर्थिक आधार पर 14 प्रतिशत दिए गए आरक्षण को संविधान में संशोधन करवाकर पूर्ण बिल लागू करवाएं। गुढ़ा ने कहा कि अगर सभी सर्वणों को आरक्षण में समान अधिकार नही दिया या इन प्रमुख मांगों पर राज्य सरकार द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी तो 3 मार्च को विधानसभा का घेराव किया जाएगा और इस आंदोलन की जिम्मेदार राज्य सरकार और माननीय मुख्यमंत्री होंगी। इस मौके पर राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी, प्रताप युवा शक्ति के कुलदीप सिंह सिरसिला, ओम बन्ना टाइगर फोर्स के माधो सिंह उदत, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष महिपाल सिंह तंवर और राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश महासचिव पंकज जोशी, राजस्थान प्रदेश वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश चंद्र गुप्ता, प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान वह अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
हिन्दू सभ्यता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : गोगामेडी
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी ने विवादित फिल्म रानी पद्मावती की देशभर में शूटिंग व रिलीज पर रोक लगाने की पर कहा की भंसाली द्वारा सदेव हिन्दू सभ्यता के साथ खिलवाड़ किया जाता है, जो की बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक फिल्म का नाम नहीं बदला जाएगा, तब तक फिल्म की शूटिंग राजस्थान ही नहीं अपितु पूरे देश में कहीं भी नहीं होने दी जायेगी। फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी के किरदार को नायक के रूप में दिखाए जाने को लेकर भी सुखदेव सिंह ने विरोध जताया।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope