धौलपुर। राजस्थान के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चंद्रभान सिंह और सचेतक व विधायक गोविंद सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस व समाजवादी पार्टी की गठबंधन की सरकार बनेगी, साथ ही पंजाब में कांग्रेस सरकार बनाएगी। [@ परिवार में सारे अंधे,एक शख्स लाता है रोटी] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
धौलपुर में पूर्व मंत्री बनवारीलाल शर्मा के निवास पर मीडिया से बातचीत में कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनना तय है और वहां की जनता ने मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन की सरकार उत्तर प्रदेश को प्रगति की ओर लेकर जाएगी। कांग्रेसी नेताओं ने अखिलेश यादव की तारीफ की। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार सिर्फ उद्योगपतियों व पूंजीपतियों की सरकार हैं। भाजपा की कथनी व करनी मे अंतर है। देश के प्रधानमंत्री बड़े-बड़े भाषण देकर जनता को गुमराह कर रहे थे, लेकिन अब जनता सब कुछ समझ चुकी है और अब वह गुमराह नहीं हो सकती है। उन्होंने वसुंधरा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि तीन वर्षों में सरकार ने कोई भी विकास का कार्य नहीं कर पाई। वसुंधरा सरकार प्रदेश की जनता को कर्जे में डुबो रही है। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा, प्रधान मोनू जादौन, ब्लॉक अध्यक्ष विनीत शर्मा सहित कांग्रेस जनों ने दीपेंद्र सिंह शेखावत, डॉ.चंद्रभान सिंह और गोविंद सिंह का स्वागत किया।
लोकसभा की 102 सीटों के लिए मतदान जारी, आठ केंद्रीय मंत्री, पूर्व राज्यपाल, दो पूर्व मुख्यमंत्री मैदान में
पीएम मोदी ने मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान कर नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में किया मतदान, लोगों से की वोट डालने की अपील
Daily Horoscope