नई दिल्ली। दिल्ली में अब तेजी से ठंड बढ़ेगी। अगले 48 घंटों में दिल्ली का तापमान चार डिग्री गिरने के आसार हैं। उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में जल्द ही मौसम करवट लेगा और लोगों को फिर से गलन भरी
सर्दी का सामना करना पड सकता है जबकि पंजाब-हरियाणा में जोरदार ठंड है, घने
कोहरे और कम दृश्यता के कारण सडक, रेल और हवाई यातायात प्रभावित रहे। कोहरे से भी फिलहाल ज्यादा राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार,
अभी दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा के आसपास बन रही चक्रवाती हवाओं से कोहरा
बढ़ा हुआ है। एक-दो दिन इसमें कुछ कमी आ सकती है मगर 29 दिसंबर से यह
दोबारा बढ़ना शुरू होगा।
[@ छात्रा के साथ बलात्कार फिर मर्डर, लड़के ने भी लगाई फांसी]
लखनऊ में आंचलिक मौसम केन्द्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि प्रदेश
में सर्दी की तीव्रता फिलहाल कुछ कम है, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम का
मिजाज बदलेगा और लोगों को एक बार फिर गलन भरी सर्दी से दो-चार होना पड सकता
है। हालांकि अभी कुछ दिन दिन में खिली धूप निकलने का क्रम जारी रहने का
अनुमान है।
मौसम केन्द्र के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के अनेक हिस्से
कोहरे से घिरे रहे। इस अवधि में राज्य के इलाहाबाद, कानपुर, लखनऊ, आगरा और
मुरादाबाद मंडलों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी।
पिछले 24 घंटे
के दौरान फैजाबाद, गोरखपुर, वाराणसी, झांसी, मेरठ और कानपुर मंडलों में
न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रिकार्ड किया गया। इस अवधि में आगरा राज्य
का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज
किया गया। अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर कोहरा छाने का
अनुमान है। कुछ जगहों पर बहुत घना कोहरा भी दिखने की संभावना है।
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope