• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उत्तर प्रदेश को बेदाग शासक चाहिए : राजनाथ

UP should immaculate ruler said Rajnath singh - Gonda News in Hindi

गोंडा। बलरामपुर जिले में चुनावी जनसभा में केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री कहते हैं कि उनका काम बोलता है। काम बोलना नहीं दिखना चाहिए। प्रदेश में मूलभूत सुविधाओं का स्तर निम्नतर हो गया है, फिर भी सपा कहती है कि काम बोलता है।

वह शनिवार को बलरामपुर जिले के उतरौला विधानसभा क्षेत्र के नयानगर में जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। राजनाथ ने सबसे पहले लोगों से पूछा कि क्या आप लोगों ने सुना है सपा सरकार का विकास। पक्की सड़कों से गांव जुड़े क्या। क्या क्षेत्र में सिंचाई के लिए पानी मिल रहा है। क्या गन्ने का भुगतान समय से हो रहा है। धान की खरीद का क्या हाल है। दवाई और पढ़ाई कैसी चल रही है। क्या बिजली 24 घंटे आ रही है।

लोगों से सवालों के जवाब लेने के बाद राजनाथ ने कहा कि काम किया होता तो सपा कमजोर नहीं होती और बेहद कमजोर दल के साथ गठबंधन नहीं करती। कांग्रेस के नौजवान नेता राहुल गांधी ने खाट पर सभा की। मैंने पहली बार खाट पर सभा देखी है। कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित ने कहा कि राहुल गांधी परिवक्व नहीं हैं। अभी उन्हें राजनीति में जमने में वक्त लगेगा। साइकिल को मुलायम सिंह यादव ने पंचर कर दिया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अभी प्रयोग कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश कोई प्रयोगशाला नहीं है। उत्तर प्रदेश भारतीय राजनीति का केन्द्र है।

उन्होंने कहा कि आपदा राहत के लिए इस बार उत्तर प्रदेश को सबसे अधिक पैसा दिया गया। राज्य सरकार को पैसा बांटना था। लेकिन यहां के लोगों को पैसा नहीं मिला। प्रदेश में भाजपा की सरकार होगी तो ऐसा नहीं होगा। उत्तर प्रदेश को ऐसा शासक चाहिए जिसके दामन पर कोई दाग न हो। नेता ऐसा होना चाहिए कि भ्रष्टाचार का आरोप लगे तो पद छोड़ दे। फैसला आपको करना है, कौन सी पार्टी ऐसा कर सकती है।

मोदी सरकार का बखान करते हुए राजनाथ ने कहा कि भारत ही नहीं दुनिया का कोई व्यक्ति नहीं कह सकता कि इस सरकार के किसी मंत्री के दामन पर कोई दाग है। सरकार के किसी मंत्री पर भ्रष्टाचार अथवा अन्य कोई संगीन आरोप नहीं लगा। सपा व बसपा के मंत्रियों पर भ्रष्टाचार व बलात्कार जैसे कई आरोप लगते हैं। पाकिस्तान से आतंकी घुसे और 17 जवानों को शहीद कर दिया। प्रधानमंत्री की दृढ़ इच्छा शक्ति के कारण हमारे जवानों ने पाकिस्तान में जाकर अपना पराक्रम दिखाया।

सर्जिकल स्ट्राइक करके पूरी दुनिया को दिखा दिया कि हम किसी को छेड़ते नहीं और जो छेड़ता है उसे छोड़ते नहीं। पहले की सरकारों में जवानों को सफेद झंडा दिखाने का आदेश था। अब मैंने साफ निर्देश दे रखें हैं कि पहली गोली भारत की तरफ से नहीं चलनी चाहिए। यदि उधर से गोली चले तो इधर से गोली गिनी नहीं जानी चाहिए। सार्क सम्मेलन में मैं पाकिस्तान गया था। पाकिस्तान में मेरे खिलाफ बड़े प्रदर्शन हुए। कहा जा रहा था कि भारत के गृह मंत्री को वहां घुसने नहीं देंगे। मैंने वहां जाकर पाकिस्तान की धरती पर उसे बेनकाब किया। अंत में गृह मंत्री ने उतरौला से भाजपा प्रत्याशी राम प्रताप वर्मा समेत अन्य क्षेत्रों में भी प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने की अपील की।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ अमेठी में नहीं गूंजेगा "यूपी को ये साथ पसंद है"नारा,गठबंधन में दरार]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-UP should immaculate ruler said Rajnath singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up, should, immaculate, ruler, rajnath singh, up election 2017, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gonda news, gonda news in hindi, real time gonda city news, real time news, gonda news khas khabar, gonda news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved