लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रोन्नति में आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। समर्थक और विरोधी दोनों ही संगठनों ने 11 नवम्बर को लखनऊ में रैली के आयोजन का ऐलान किया है। इस मुद्दे को लेकर विरोधी पक्ष ने भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। प्रोन्नति में आरक्षण का विरोध कर रही सर्वजन हिताय संरक्षण समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र दूबे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया है। दूबे ने कहा कि दरअसल उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के पहले वोट बैंक की राजनीति के तहत यह सब खेल खेला जा रहा है। इसको लेकर प्रदेश के 18 लाख कर्मचारियों और 6 लाख शिक्षकों में भारी गुस्सा है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय बदलने के लिए पहले भी चार बार संविधान संशोधन किए जा चुके हैं।
अपना भ्रष्टाचार छुपाने के लिए एक साथ आए हैं इंडी गठबंधन के नेता : PM मोदी
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, कांग्रेस का खाता न खुले, इसलिए ये काम आप करें, यहां पढ़ें
UP बोर्ड के नतीजे जारी, 10वीं में 89.55 और 12वीं में 82.60 प्रतिशत परिणाम
Daily Horoscope