• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

यूपी चुनाव: अमेठी में एक राजा की दो पत्नियां आमने-सामने

लखनऊ। यूपी में विधानसभा चुनावों में आज 5वें चरण के लिए मतदान हो रहा है। गौरतलब है कि 5वें चरण में 11 जिलों की 51 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस 5वें चरण के मतदान में सबसे दिलचस्प सीट अमेठी की है। यहां एक राजा की दो रानियां आमने-सामने हैं। गौरतलब है कि अमेठी सीट पर यहां के राजपरिवार के राजा संजय सिंह की दोनों पत्नियां एक दूसरे के खिलाफ मैदान में खडी हैं।
संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह भाजपा के टिकट से चुनाव लड रही हैं तो उनकी दूसरी पत्नी अमिता सिंह कांग्रेस के टिकट पर यहां चुनाव लड रही हैं। ज्ञातव्य है कि संजय सिंह 1995 में अपनी पत्नी गरिमा सिंह से अलग हो गए थे।

इसके बाद कई सालों तक गरिमा को अमेठी के महल में नहीं आने दिया गया लेकिन वर्ष 2014 में गरिमा सिंह अपने बेटे के साथ इस महल में आ गई और तब से यहीं रह रही हैं। दाखिल किए गए पर्चे में गरिमा सिंह ने संजय सिंह को अपना पति बताया है।

[ खास खबर Exclusive: किसकी बनेगी सरकार ? चर्चाओं का बाजार गर्म]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-UP Election: Rani vs Rani in Amethi, Garima Singh from BJP and Amita singh From Congress
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up election rani vs rani in amethi, garima singh from bjp, amita singh from congress, gayatri prajapati, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, amethi news, amethi news in hindi, real time amethi city news, real time news, amethi news khas khabar, amethi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved