• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

UP Election: सपा-कांग्रेस के गठबंधन में प्रियंका गांधी की भूमिका

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनावों के लिए सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो गया। रविवार शाम दोनों पार्टियों ने गठबंधन का ऐलान किया। अब समाजवादी पार्टी यूपी में 298 सीटों पर और कांग्रेस 105 सीटों पर चुनाव लडेगी। गौरतलब है कि एकबार तो सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर संकट आ गया था। मीडिया में भी खबरें आई थी कि सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन की संभावना कम है।

गौरतलब है कि सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन पर बात नहीं बन रही थी। लेकिन प्रियंका गांधी ने इस गठबंधन में अहम भूमिका निभाई है। रविवार सुबह अखिलेश यादव ने प्रियंका को फोन किया और इसके बाद गठबंधन का रास्ता साफ हो गया। वहीं सोनिया गांधी ने भी गठबंधन के मामले में हस्तक्षेप किया।

सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के हस्तक्षेप के बाद दोनों पार्टियों में फिर से गठबंधन पर बातचीत शुरू हुई। सूत्रों के मुताबिक इस बातचीत के केंद्र बिंदु में प्रियंका गांधी थीं। ज्ञातव्य है कि मीडिया में खबरें आई थी कि प्र्रियंका ने अपने किसी खास दूत को अखिलेश के पास गठबंधन पर बात करने के लिए भेजा था।


[@ शख्स ने घर में देवी की परछाई देखने का किया दावा, पूजा-अर्चना का दौर शुरू]

यह भी पढ़े

Web Title-UP Election: Priyanka Gandhi role in SP Congress alliance
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up election, up election 2017, priyanka gandhi, sp congress alliance, priyanka role in sp congress alliance, akhilesh yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved