• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

प्रियंका ने अखिलेश से मांगी अमेठी-रायबरेली की सीटें, कहा-वादा निभाइए

लखनऊ। गठबंधन होने के बाद यूपी में सपा और कांग्रेस दोनों ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी है। यूपी चुनावों के लिए सपा-कांग्रेस में गठबंधन तो हो गया है लेकिन सीटों को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। गौरतलब है कि सपा ने गठबंधन से पहले ही अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी थी। सपा की उस सूची को देखकर कांग्रेस भी हैरान रह गई थी। सबसे ज्यादा असमंजस की स्थिति अमेठी और रायबरेली की सीटों को लेकर बनी हुई है।

गौरतलब है कि अमेठी और रायबरेली की सीटों को कांग्रेस का गढ माना जाता है। ऐसे में अब प्रियंका गांधी इन सीटों के लिए अखिलेश यादव से बात कर रही हैं। ज्ञातव्य है कि सपा-कांग्रेस के गठबंधन में प्रियंका गांधी की भूमिका काफी अहम रही है। साथ ही इस बार प्रियंका यूपी चुनावों के प्रचार में खुलकर हिस्सा ले रही हैं।

प्रियंका ने अखिलेश यादव को संदेश भेजा है कि आपके लिए हमने आजमगढ, एटा, मैनपुरी, इटावा की सारी सीटें दे दीं, जो आपका गढ था, तो फिर हमारे अमेठी रायबरेली के गढ में आपने सभी 10 सीटें देने का वायदा किया था, उसको निभाइये, उम्मीद है आप निभाएंगे। उ

[@ पत्नी ने लगाई डांट तो पति ने दे दिया तलाक]

यह भी पढ़े

Web Title-UP Election: Priyanka gandhi demands assembly seats of Amethi and Rae bareli from Akhilesh Yadav
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up election, up election 2017, priyanka gandhi demands amethi and rae bareli seats, akhilesh yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved