• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

UP चुनाव:BJP की नजरें अब पूर्वांचल पर

वाराणसी। यूपी विधानसभा चुनावों में सभी पार्टियां जीत के लिए अपना पूरा दमखम लगा रही हैं। गौरतलब है कि पूर्वांचल में अभी मतदान होना शेष है। अब बीजेपी का भी फोकस पूर्वांचल के वोटों पर है। इसी कारण से बीजेपी ने अपना प्रचार मुख्यालय लखनऊ से वाराणसी शिफ्ट कर लिया है। ज्ञातव्य है कि पूर्वांचल में 89 सीटें हैं और बीजेपी को पूर्वांचल की इन सीटों से बडी उम्मीद है। वहीं पीएम मोदी का भी संसदीय क्षेत्र वाराणसी है। ज्ञातव्य है कि पूर्वांचल की 89 सीटों पर 4 और 8 मार्च को मतदान होना है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऐसे में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अब अपना ज्यादातर समय वाराणसी में ही बिताने वाले हैं। अमित शाह वाराणसी में रहकर पार्टी के प्रचार का कार्य पुरजोर तरीके से करेंगे। इसके लिए अमित शाह इलाहबाद में रोड शो करने बाद सीधे वाराणसी जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वाराणसी में अमित शाह 6 मार्च को एक बडा रोड शो करेंगे।

[# यूपी चुनाव: विरोधियों की घेराबंदी में फंसे वजीर, पढें खास रिपोर्ट]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-UP Election: Poorvanchal is high stakes battle for BJP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up election, bjp, amit shah, pm modi, poorvanchal is high stakes battle, akhilesh yadav, rahul gandhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, varanasi news, varanasi news in hindi, real time varanasi city news, varanasi news khas khabar, varanasi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved