• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

यूपी चुनाव: पहले चरण के मतदान में इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनावों के पहले चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। ज्ञातव्य है कि पहले चरण में पश्चिमी यूपी के 15 जिलों की 73 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस पहले चरण के मतदान में 839 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है। इन प्रत्याशियों में से 77 महिला प्रत्याशी हैं। इस चरण में 2,60,17,128 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मतदान के लिए 14514 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर:
पहले चरण के मतदान में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। पहले चरण में कई रसूखदार प्रत्याशी हैं तो कई प्रत्याशी अपनी सियासी विरासत के साथ चुनाव मैदान में उतरे हैं। राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के पौत्र और सांसद राजबीर सिंह के बेटे संदीप सिंह अलीगढ जिले की अतरौली विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी हैं।

ज्ञातव्य है कि इसी सीट से कल्याण सिंह विधानसभा पहुंचे थे। वहीं मथुरा विधानसभा सीट से कांग्रेस नेता प्रदीप माथुर चुनाव मैदान में हैं। यहां माथुर को भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा और रालोद के अशोक अग्रवाल से चुनौती मिल रही है।

[@ ये युवक रोज खा जाता है छिपकली और बिच्छू]

यह भी पढ़े

Web Title-UP Election: candidates to look out for in first phase of polling
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up election, up election 2017, first phase of polling, candidates to look out, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved