• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

यूपी: मतदान केंद्र धूम्रपान रहित क्षेत्र घोषित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सभी मतदान केंद्रों को धूम्रपान वर्जित क्षेत्र घोषित किया है। इस नियम को 2014 के लोकसभा चुनाव में भी घोषित किया गया था, लेकिन विधानसभा चुनावों में पहली बार यह आदेश दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, चुनाव आयोग ने चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग को लिखित में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में मतदान केंद्रों पर धूम्रपान प्रतिबंध सुनिश्चित करने के लिए कहा है। इसके बाद चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में सभी जिलाधिकारियों को लिखा है कि चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर धूम्रपान पर प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाए। जिला चुनाव अधिकारियों से मतदान केंद्रों के बाहर 30 गुना 60 सेमी के बोर्ड लगवाने के लिए कहा गया है, जिससे मतदाताओं को सूचित किया जाए कि मतदान केंद्र धूम्रपान निषिद्ध क्षेत्र हैं। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने एक पुस्तिका में राज्य निर्वाचन आयोग के सभी अधिकारियों को यह निर्देश जारी किया है कि देशभर के सभी मतदान केंद्रों को धूम्रपान निषिद्ध क्षेत्र बनाया जाए।

[@ UP Election : ऊंट किस करवट बैठेगा? सभी दल जातिगत समीकरण में उलझे!]

यह भी पढ़े

Web Title-UP Election: All polling booths declared no smoking zones
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up election, up election 2017, polling booths, no smoking zones, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved