शोपियां और अनंतनाग जिलों में सोमवार को दो स्कूलों में आग लग गई। पुलिस का
कहना है कि उपद्रवियों ने स्कूलों में आग लगा दी जबकि नागरिकों का कहना है
कि सुरक्षाबलों द्वारा फेंके गए आंसू गैस के गोलों से आग लगी है। घाटी में
सभी शैक्षणिक संस्थान, सार्वजनिक परिवहन के साधन, मुख्य बाजार और अन्य
प्रतिष्ठान बंद हैं। गौरतलब है कि घाटी में नौ जुलाई से शुरू हुई अशांति
में अब तक 89 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 11,500 से अधिक लोग घायल हो गए
हैं।
(आईएएनएस)
भाजपा ने त्रिपुरा उपचुनाव में तीन सीटें जीतीं, मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बारदोली सीट जीती
द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के साथ, भाजपा को पूरे भारत में जनजातीय वोट हासिल करने की उम्मीद
यूपी के आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव में जीत ऐतिहासिक है- पीएम मोदी
Daily Horoscope