राजसमन्द। जिले की देवगढ़ तहसील के डाला का खेड़ा गांव में मंगलवार को एक घर में एक अनदेखा पक्षी आ गया। उसे देख कर एक बार को लोग असमंजस में पड़ गए। यह पक्षी दोपहर को गांव के सोहन लाल गुर्जर के घर की छत पर नजर आया। इसकी सूचना उसने गांव के पटवारी व वन विभाग की टीम को भी दी है। इस पक्षी की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि इस पक्षी के सिर पर कुमकुम का तिलक लगा हुआ था व उसका रंग भूरा एवं पंख नीले रंग के थे। एक युवक उस पक्षी के पास गया लेकिन, वह उड़ नहीं सका। वन विभाग की टीम आने के बाद ही पक्षी की प्रजाति का पता चल पाएगा। [@ लकवे के मरीज यहां से जाते है ठीक होके ] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope