• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्वावलंबन योजना के तहत दिव्यांगों का हुआ पंजीकरण

Under the Independency plan  registration of handicapped - Kanpur News in Hindi

कानपुर। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के तत्वावधान में शनि देव मंदिर चौराहा किदवई नगर में स्वालंबन योजना के तहत पंजीकरण शिविर लगाया गया। राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि इस योजना के तहत दिव्यांगों को दो लाख रुपऐ तक का निःशुल्क इलाज होना है। इसके साथ ही रेलवे यूनिक कार्ड व सामूहिक विवाह के लिए भी पंजीकरण किया गया। कुमार ने कहा कि दिव्यांगजनों व उनके आश्रितों को वर्ष में दो लाख रुपये का निशुल्क इलाज दिलाने के लिए भारत सरकार की स्वाबलंबन योजना के तहत पंजीकरण किया जा रहा है। दिव्यांगजन शिविर का लाभ उठा सकते हैं, दिव्यांगजनों को रेल यूनिक कार्ड के बगैर निःशुल्क यात्रा का लाभ नहीं मिल सकेगा। इसलिए सभी दिव्यांगजन कैंप में आकर रेल यूनिक कार्ड का आवेदन करें। जिससे कि जांच उपरांत उन्हें रेल यूनिक कार्ड दिलाया जा सके। उन्होंने कहा कि अपनी समस्या के लिए प्रत्येक रविवार को शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क एवं मोबाइल नंबर 9838111506 पर संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान आर. के. तिवारी, अल्पना कुमारी, जितेंद्र वर्मा, अशोक वर्मा, राजकुमार गुप्ता, गुड्डी दीक्षित, संतोष शर्मा, सुरेश यादव आदि मौजूद रहें। यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!
यह भी पढ़े :चिंताजनक:क्राइम कैपीटल में बदलता जयपुर,चौथा स्थान,जबकि देश में सबसे ज्यादा

यह भी पढ़े

Web Title-Under the Independency plan registration of handicapped
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kanpur, under the independency plan registration of handicapped, registration of handicapped, under the independency plan, independency plan, handicapped, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved