धौलपुर। जिले की कंचनपुर थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में चाचा-भतीजे को गिरफ्तार किया है। आरोपी चाचा-भतीजे ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिल कर हथियारों का भय दिखा 10 नवम्बर को एक 35 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीडि़त महिला ने कंचनपुर पुलिस थाने में सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। कंचनपुर थाना प्रभारी शैतान सिंह ने बताया कि 10 नवम्बर को पीडि़त महिला के साथ कांसपुरा गांव निवासी तीन लोगों ने हथियारों का भय दिखा सामूहिक दुष्कर्म किया था और बंधक बना कर बेचने की नीयत से धौलपुर ले गए। किसी तरह पीडि़ता आरोपियों के चंगुल से निकल कर भाई के साथ पुलिस थाने पहुंची थी। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल करा सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। मामले में पुलिस ने आरोपी अशोक और कैलाशी को गिरफ्तार कर लिया हैं। पकड़े गए आरोपी रिश्ते में चाचा और भतीजा हैं।
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope