• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उद्घघाटन पत्थर पर लिखे नाम पर हुआ विवाद

Udggatn the dispute on the name written on the stone - Rewari News in Hindi

रेवाड़ी । नगर परिषद के विस्तार भवन का शुक्रवार को विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास को उदघाटन करना था। उद्घघाटन पत्थर पर लिखे नामों में एक पार्षद पति का नाम ना होने के कारण मामला गरमा गया। विरोध के बाद बाकी तीन पार्षद पति के नाम पर कालिख लगा मामला शांत कराया गया । नगर परिषद द्वारा उदघाटन पत्थर पर विधायक ,प्रधान और सभी पार्षदों का नाम तो लिखा ही गया साथ तीन पार्षद पतियों का नाम भी उदघाटन पत्थर पर लिख दिया। इसके बाद वार्ड नंबर आठ से पार्षद पूनम सतीजा ने विरोध दर्ज कराया की जब 3 महिला पार्षद के पति का नाम उद्घघाटन पत्थर पर लिखा गया है तो उनके पति का क्यो नही लिखा गया। नहीं तो जिनका लिखा गया है उनको भी हटाया जाये।मामला गर्मता देख नगर परिषद अधिकारियों ने मीडिया से तो कोई बात नही की लेकिन तुरंत पत्थर पर लिखे तीनों पार्षद पतियों के नाम पर कालिख लगा मिटा दिया गया । विरोध के बाद भले नामों को हटा दिया गया हो लेकिन जो पूर्व पार्षद है या पार्षद पति है उनका नाम पत्थर पर लिखा ही क्यो गया जो की किसी भी प्रोटोकॉल के दायरे में नही आता ।

[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]

यह भी पढ़े

Web Title-Udggatn the dispute on the name written on the stone
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udggatn the dispute on the name written on the stone in rewari, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, rewari news, rewari news in hindi, real time rewari city news, real time news, rewari news khas khabar, rewari news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved