उदयपुर। जिले में पिछले दिनों हुए पंचायतीराज व नगर निकाय उपचुनावों के परिणाम गुरुवार को घोषित हुए। घोषित परिणामों के बाद एक फिर बीजेपी कार्यकर्ताओ में जोश और उत्साह दिखा। नोटबंदी के बाद भी शहरी और ग्रामीण जनता ने भाजपा को समर्थन लेकर सकारात्मक परिणाम दिए। वहीं, नोटबंदी को लेकर विभिन्न दावे कर रहे कांग्रेसियों को हार का मुंह देखना पड़ा। नगर निगम के वार्ड नम्बर 8 के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आभा आमेटा ने कांग्रेस की नूर बानो को 1272 वोटों से हराया। बता दें कि इस वार्ड में पहले भी भाजपा की ही पार्षद थी। उनका सरकारी सेवा में चयन होने से इस्तीफा दे दिया था। वार्ड खाली होने से यहां उपचुनाव कराया गया। वहीं, उदयपुर जिले में पंचायती राज संस्थाओं के हुए उपचुनाव में भी भाजपा ने जीत दर्ज की। परिणामों के आने के साथ ही विजेताओं की जीत का जश्न भी शुरू हो गया। पंचायत समिति सेमारी के वार्ड 5 में भाजपा की मोनिका विजयी रही। उन्हें 1138 वोट मिले। वहीं कांग्रेस की वन्दना को 463 वोट मिले। ऋषभदेव पंचायत समिति के वार्ड 15 में कांग्रेस के राजेन्द्र विजयी रहे। उन्हें 1055 वोट मिले। भाजपा के ईश्वर को 958 वोट मिले। बडग़ांव पंचायत समिति के वार्ड 7 में भाजपा की रेखा विजयी रहीं। उन्हें 2036 वोट मिले। कांग्रेस की यशोदा को 788 वोट मिले। सायरा पंचायत समिति के वार्ड 10 में भाजपा की कृष्णाकुमारी विजयी रहीं। उन्हें 1476 वोट मिले। कांग्रेस के सुंदर को 615 वोट मिले।
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope