उदयपुर। हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य, राज्य मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय उदयपुर के तत्वावधान में बाल दिवस पर सेंट एन्थोनीज स्कूल के विद्यार्थी राज्य सचिव नरेन्द्र औदिच्य के नेतृत्व में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मिले। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति भवन संग्राहलय का अवलोकन भी किया।
स्काउट गाइड टीम के अंतर्गत डिस्ट्रिक आर्गेनाइजर प्रदीप मेघवाल, दुर्गा औदिच्य, विकास साहू, ऊषा शर्मा (शिक्षक) एवं स्काउट गाइड सेजल राणावत, नमन जैन, हर्षवर्धन सिंह राठौड़, गौरी जोशी, अनिशा डांगी, तरुण पटेल, निलय जैन, संस्कार जैन, यशस्वी झाला, प्रांजल जैन, शिशिका जैन, हर्षवर्धन सिंह शक्तावत ने राष्ट्रपति से मुलाकात की। उदयपुर लौटने पर सेंट एन्थोनीज स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी शिव गौड़ एवं विद्यालय संचालक विलियम डिसूजा ने पूरे दल एवं हिंदुस्तान स्काउट गाइड के पदाधिकारियों को सम्मानित किया।
खास खबर Exclusive : लुटेरे की इस गैंग के शातिर तरीके से अफसर भी खा गए धोखा
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope