• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कैदी के फरार के मामले में दो पुलिसकर्मी निलंबित

Two policemen suspended in case of escaped prisoner - Jind News in Hindi

जींद। सामान्य अस्पताल के इमरजैंसी वार्ड में मेडिकल करवाने के लिए लाए गए एक विचाराधीन बंदी के पुलिस हिरासत से फरार होने के मामले में दो पुलिसकर्मियों महिला थाना की एसआई संतोष तथा एएसआई सतपाल को को निलंबित कर दिया है। एसपी शशांक आनंद ने ये आदेश दिए हैं। फरार हुए विचाराधीन बंदी की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीमों का गठन किया गया है। गौरतलब है कि गांव मोहनगढ़ छापड़ा निवासी जयवीर पर नाबालिग लड़की के अपहरण और महिला को धमकी देने का मामला दर्ज है। जयवीर पर आरोप है कि उसने मालवी गांव की एक महिला की दो बेटियों में से एक का 11 अगस्त को उस समय अपने साथियों के साथ अपहरण कर लिया था जब वह अपनी किसी रिश्तेदारी में जाने के लिए निकली थी। पुलिस ने 11 अगस्त को नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मालवी गांव की पीडि़त महिला जब जयबीर की धमकियों से परेशान होकर पिछले सप्ताह बुधवार को मामले की शिकायत लेकर जींद में एसपी कार्यालय पहुंची थी तो जयबीर ने यहां पहुंच कर महिला को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। महिला ने जब शोर मचाया गया तो डीएसपी कुलवंत बिश्रोई, सिविल लाइन पुलिस चौकी प्रभारी कुलवंत सिंह और अन्य पुलिस कर्मचारियों ने जयवीर का पीछा कर उसे पकड़ लिया था। तभी से आरोपी पुलिस हिरासत में था। बाद में नाबालिग के अपहरण के मामले में महिला थाना पुलिस द्वारा आरोपी जयवीर को प्रोटेशन वारंट पर लेकर एक दिन के रिमांड पर लिया गया था। रिमांड अवधि समाप्त होने पर जयवीर को सोमवार को अदालत में पेश किया जाना था। जिसके चलते उसे सामान्य अस्पताल में मेडिकल करवाने के लिए लाया गया था। यहां जयवीर महिला थाना पुलिस की एसआई संतोष तथा एएसआई सतपाल को चकमा देकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस कर्मचारियों द्वारा जयवीर को पकडऩे के प्रयास किए गए लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लग पाया।
चाचा भतीजे की लड़ाई में किसी को टिकट,किसी को मंत्री पद

यह भी पढ़े

Web Title-Two policemen suspended in case of escaped prisoner
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: two policemen suspended in case of escaped prisoner, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jind news, jind news in hindi, real time jind city news, real time news, jind news khas khabar, jind news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved