यमुनानगर। जिले में स्थित इस्जक फैक्टरी में देर रात लापरवाही के चलते दो मजदूरों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसा इतना बड़ा था कि दोनों मजदूरों के चिथड़े उड़ गए। आनन फानन में शत विक्षत शवों को फैक्ट्री प्रबंधन ने बाहर निकालने का प्रयास किया। लेकिन घटना की जानकारी मिलने के बाद अन्य मजदूर बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। एक बजे के इस हादसे के बाद अभी तक मजदूरों ने दोनों शवों को उठने नहीं दिया गया। [@ Punjab election-कौन करेगा राज, किसके सिर होगा मुख्यमंत्री का ताज...]
फिलहाल फैक्ट्री से शवों को बाहर निकालने के लिए अब पुलिस फोर्स की मदद ली जा रही है। जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में देर रात करीब एक बजे दो मजदूर एक 60 टन भारी भरकम लोहे की मशीन के नीचे दब गए। दो मजदूर इस जोब के बीच में ही फंस गए। जाब के बीच में फंसे दोनों मजदूरों के उपर ही चिथड़े उड़ गए। आनन फानन में वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों ने क्रेन की मदद से दोनों के शवों को जाब के बीच से तो निकाल लिया।
लेकिन शवों के हालात को देखते हुए फैक्ट्री प्रबंधन इन मजदूरों को आनन फानन में फैक्ट्री से बाहर ले जाना चाहती थी। गौरतलब है कि इससे पहले भी फैक्ट्री में कई बार हादसे हुए है और कई मजदूरों की फैक्टरी प्रबंधको की लापरवाही के चलते जान चले गई थी। लेकिन फैैक्ट्री मालिक किसी प्रकार के हादसों से जिम्मेदारी लेने से साफ मना कर देते है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope