• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

डेंगू से दो की मौत,बीमारियों पर अफसर खिंचे

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) में डेंगू और चिकनगुनिया से दो लोगों की मौत और बढते मामलों को लेकर निगम पार्षदों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की जमकर खिंचाई की। बताया गया कि अब तक यमुनापार में डेंगू के 46 मामले और चिकनगुनिया के 30 मामले सामने आ चुके हैं और टीफा मशीन से fogging सिर्फ कुछ ही वार्डो में शुरू की गई है। ईडीएमसी के चेयरमेन जितेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में हुई स्थायी समिति की बैठक जैसे ही शुरू हुई निगम पार्षद मनोज त्यागी और संजय जैन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आडे हाथ लेते हुए कहा कि यमुनापार में डेंगू और चिकनगुनिया के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और अधिकारियों को फिक्र नहीं है। डेंगू से मंडावली फाजलपुर और ज्योतिनगर में दो लोगों की मौत हो चुकी है। कालोनियों में धुआं (फॉगिंग) छोडने में भी अधिकारी दोहरा मापदंड अपना रहे हैं।

यह भी पढ़े

Web Title-two deaths from dengue, EDMC officers pulled up
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: deaths, dengue, edmc, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved