नवांशहर। बहराम थाने से महज दो सौ मीटर की दूरी पर शनिवार को हुए सड़क हादसों में दो नौजवानों की मौत हो गई। वहीं एक जवान गंभीर घायल हो गया। घायल नौजवान को इलाज के लिए गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार मृतक नवराज की बहन की 30 दिसंबर को शादी थी। जिसके लिए वे शोपिंग कर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान बहराम थाने के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार की अगली सीट पर बैठे नवराज सिंह और सिमरनजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे राजिंदर सिंह घायल हो गए। घायल को गुरु नानक मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। [@ अनोखी शादी: दूल्हा और दूल्हन क्रिकेट खेलकर शादी के बंधन में बंधे]
PM मोदी ने लिया इंडो-पैसिफिक इकोनामिक फ्रेमवर्क में भाग, अमेरिकी राष्ट्रपति- जापानी पीएम रहे मौजूद, देखें तस्वीरें
डब्ल्यूएचओ द्वारा देश की आशा बहनों को सम्मान मिलना पूरे देश के लिए गर्व का विषय : प्रियंका गांधी
दिल्ली दंगों की साजिश का मामला : हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता की जमानत याचिका पर नोटिस जारी किया
Daily Horoscope