कानपुर।
शादी से लौट रहे दोस्तों की कार सचेंडी हाइवे पर सामने से आ रही एक दूसरी कार से
भिड़ गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गयें। सूचना पर
पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया वहीं शवों को कब्जे में
लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया। [# Special: संविधान के खिलाफ है फतवों की राजनीति] [# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
सचेंडी थाना क्षेत्र में चकरपुर मंडी के पास नेशनल
हाइवे टू के फ्लाई ओवर पर जायलो व आई 20 कार की आमने- सामने की टक्कर हो गई। इस
भीषण दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आठ लोग गंभीर घायल हो
गये। देर रात का मामला होने के चलते हाइवे पर चलने वाले वाहनों ने भी पुलिस को
घटना की जानकारी नहीं दी। लगभग एक घंटे बाद एक वाहन चालक ने घटना की जानकारी पुलिस
को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से दोनों कारों को हटवाया और घायलों को
इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करया। एसओ शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि मृतकों
में बर्रा के जरौली में रहने वाला अमित सिंह (20), सचेंडी के कटराधन गांव निवासी
अभिलाष (55) के रूप में शिनाख्त हुई है।
मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे
दी गई है। दुर्घटना में घायल लाल सिंह, उपदेश सिंह, शत्रुघ्न सिंह, अवधेश सिंह,
राहुल यादव, शिव सचान, उपेन्द्र सिंह, अवधीश को इलाज के लिए भेज दिया गया है। कहा
कि जानकारी के मुताबिक जायलो उपेन्द्र सिंह की है और वह उन्नाव एक शादी समारोह में
गये थे और लौटते वक्त देर रात करीब एक बजे वह हादसे का शिकार हो गए।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope