पहली बार होगी हैरिटेज वॉक
उत्सव के दूसरे दिन रविवार को हैरिटेज वॉक के
साथ कार्यक्रमों का आगाज होगा। पत्थर की अद्भुत नक्काशी से दुनिया भर में
बीकानेर को अलग पहचान देने वाली रामपुरिया हवेली से लक्ष्मीनाथ
मंदिर,भांडाशाह जैन मंदिर के पास स्थित बीकानेर के संस्थापक राव बीकाजी की
टेकरी तक निकलने वाली इस हैरिटज वॉक में शहर के गणमान्य लोगों के साथ अनेक
पर्यटक शामिल होंगे। ‘हैरिटेज वॉक’ के माध्यम से वे बीकानेर के पुरा व
सांस्कृतिक वैभव से रूबरू हो सकेंगे।
हैरिटेज वॉक के दौरान सजे-धजे
ऊंट, रोबीले और बैगपाइपर बैंड साथ रहेगा। वहीं देशी एवं विदेशी पर्यटक
यहां की चंदा परम्परा, मथेरण कला, गणगौर, साफा-पगड़ी बांधने की कला,
रम्मतों एवं उस्ता कला की बारीकियां जान सकेंगे। हैरिटेज वॉक का आयोजन
पर्यटन विभाग द्वारा लोकायन संस्था के सहयोग से किया जाएगा।
डॉ.करणी सिंह स्टेडियम में दोपहर साढ़े बारह बजे से शाम पांच बजे तक
राजस्थानी संस्कृति से ओतप्रोत विभिन्न प्रतियोगिताएं होगी। इनमें
देशी-विदेशी पर्यटकों की रस्सा कस्सी, ग्रामीण कुश्ती प्रतियोगिता, कबड्डी
खेल प्रदर्शन मैच, साफा बांधने की प्रतियोगिता, ऊंट नृत्य, मटका दौड़,
म्यूजिकल चेयर सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं शामिल हैं। उत्सव के अंतिम दिन
शाम छह बजे से रात आठ बजे तक राजस्थानी कलाकारों द्वारा लोक सांस्कृतिक
कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। उत्सव का समापन जसनाथी सम्प्रदाय की ओर
से अग्निनृत्य एवं आतिशबाजी के साथ होगा।
बेंगलुरु में बरसे पीएम मोदी, कहा- इंडी गठबंधन के लोग एक घिसा-पिटा टेप रिकॉर्डर लेकर घूम रहे हैं
कर्नाटक कांग्रेस का केंद्र के खिलाफ बेंगलुरु में खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन
राहुल अगर दो जगह से चुनाव लड़ते हैं तो क्या गलत है, मोदी ने भी ऐसा किया-वेणुगोपाल
Daily Horoscope