• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

ट्रंप अमेरिकी जनसंहार बंद करने को प्रतिबद्ध

वॉशिंगटन। अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में शुक्रवार को डोनाल्ड ट्रंप के शपथ लेते ही एक नए युग का शुभारंभ हो गया। उन्होंने पहले जारी किए गए आदेशों को निरस्त करने और अमेरिकी जनसंहार को बंद करने की प्रतिबद्धता जताई।

ट्रंप ने शुक्रवार को अपने 16 मिनट के शपथ ग्रहण संबोधन में हजारों की तादाद में मौजूद प्रशंसकों के समक्ष कहा, मैं अपने शरीर में हर एक सांस बाकी रहने तक आपके लिए लड़ूंगा और आपको कभी झुकने नहीं दूंगा। अमेरिका दोबारा जीतना शुरू करेगा, ऐसी जीत पहले कभी नहीं हुई होगी। हम रोजगारों को वापस लाएंगे। हमारी सीमाओं की सुरक्षा करेंगे। अपना पैसा वापस लाएंगे और अपने सपने वापस लाएंगे। ट्रंप ने कहा,अमेरिकी नरसंहार को अभी बंद होना होगा। वह शाम पांच बजे से पहले पहली बार राष्ट्रपति के रूप में व्हाइट हाउस पहुंचे।

ट्रंप ने शपथ ग्रहण के दौरान अपना दाहिना हाथ पारिवारिक बाइबिल और दूसरा पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम लिंकन की बाइबिल पर रखकर देश के संविधान को संरक्षित, सुरक्षित और रक्षा करने का वादा किया। उन्होंने कहा, आज से हमारे देश में एक नए दृष्टिकोण से शासन चलेगा और अब से सिर्फ अमेरिका पहले की नीति से चला जाएगा। उन्होंने लोगों से कहा, अब आपको दोबारा नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

सीएनएन के मुताबिक, हल्की बारिश के बीच ट्रंप ने मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स के कार्यालय में शपथ ली। इस दौरान उनकी पत्नी और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप भी साथ थी। ट्रंप (70) देश के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति हैं। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, जॉर्ज डब्ल्यू बुश, बिल क्लिंटन और जिमी कार्टर ने भी शिरकत की। हिलेरी क्लिंटन भी दर्शकदीर्घा में मौजूद रहीं।

[@ इस पेड से निकल रहा है खून, जानिए पूरी कहानी]

यह भी पढ़े

Web Title-Trump term starts, made the richest cabinet
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: trump term, richest cabinet, donald trump, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved