लंदन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक
ब्रिटिश अखबार से कहा कि यदि रूस परमाणु हथियार न्यूनीकरण समझौते पर राजी
हो जाए तो उसके ऊपर से प्रतिबंध समाप्त किए जा सकते हैं।
[@ Punjab Polls: प्रकाश सिंह बादल खेल सकते हैं आखिरी चुनाव का कार्ड]
टाइम्स ऑफ लंदन के साथ एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि वह चाहते हैं कि
दुनिया की दो सबसे बडी परमाणु शक्तियों अमेरिका और रूस के परमाणु
शस्त्रागार पर्याप्त रूप में घटा दिए जाएं। ट्रंप ने कहा,रूस पर प्रतिबंध
लगाए गए हैं, देखते हैं रूस के साथ कुछ अच्छे समझौते हो पाते हैं क्या। एक
समझौता तो मैं इस बारे में सोचता हूं कि परमाणु हथियार घटाए जाएं और काफी
मात्रा में घटाए जाएं।
ट्रंप ने हालांकि 22 दिसंबर को ट्वीट किया था कि जबतक दुनिया परमाणु
हथियारों के बारे में समझदार नहीं हो जाती, तबतक अमेरिका को अपनी परमाणु
क्षमता बढाते रहना चाहिए।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope