सैनफोर्ड: डोनाल्ड ट्रंप पर हमले तेज़ करते हुए
डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि रिपब्किलन पार्टी के
उनके प्रतिद्वंद्वी अमेरिका का अगला राष्ट्रपति बनने के लिए अक्षम और अयोग्य हैं। आम चुनाव से एक सप्ताह पहले 69 वर्षीय
हिलेरी ने अपने पिछले तीन दशक से ज्यादा के तजुर्बे का हवाला देकर राष्ट्रपति पद
के लिए अपनी जोरदार दावेदारी पेश की।
डेल सिटी में हिलेरी ने कहा आज से एक हफ्ते
बाद, हम अपना अगला राष्ट्रपति और अमेरिका का कमांडर-एन-चीफ चुन रहे होंगे।
मैं नहीं समझती कि पसंद कोई और स्पष्ट हो सकती है। डेल सिटी फ्लोरिडा के ओरलेंडो से 70
मील दूर है। यह आठ नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए प्रमुख राज्य है। हिलेरी ने
अपना कल का पूरा दिन फ्लोरिडा में प्रचार कर बिताया और राज्य में तीन रैलियों को
संबोधित भी किया।
यह भी पढ़े :सबसे गहरा बोरिंग करने वाली मशीन पंजाब में लाॅन्च
यह भी पढ़े :जासूस शोएब 6 बार पाक गया,हाई कमीशन में लडकियां भेजता था!
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope