• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ट्रक ड्राईवर के बेटे की टीम के लिए तालियो से गूंजा लखनऊ

Truck drivers sons team was coined by Talio Lucknow - Mohali News in Hindi

मोहाली। रविवार की शाम जैसे ही जूनियर हॉकी टीम इंडिया ने लखनऊ यूपी में 15 साल बाद जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप जीता तो कुराली में जश्न मनाया जाने लगा। टीम इंडिया बेल्जियम को 2-1 से हराकर विश्व चैपियन बनी।कारण था कि टीम इंडिया कैप्टन हरजीत सिंह तुली कुराली क्षेत्र के गांव निहोलका के रहने वाले है। ट्रक ड्राईवर रामपाल सिंह के बेटे हरजीत ने जीत के बाद स्टेडियम में ही टीम के साथ भंगड़ा कर जीत का जश्न मनाया। बेटे की इस कामयाबी को मां बलविंदर कौर ने घर पर टीवी में गांव वालो के साथ देखा तो पिता ने स्टेडियम में बैठकर। बड़े भाई राजविंदर सिंह ने सऊदी अरब से भाई को बधाई दी। उम्र के 20वें पड़ाव पर आ चुके हरजीत ने हॉकी के गुर कुराली की गोपाल हॉकी एकेडमी में कोच अमृतपाल से सीखे। जिसकी बदौलत उनका चयन सुरजीत हॉकी अकादमी जालंधर के हुआ। आजकल हरजीत वहीं पर रहकर खालसा कालेज जालंधर में बीए फाईनल की पढ़ाई कर रहे है। घर में टीवी तक नहीं था गरीब परिवार से संबंधित हरजीत के घर की हालत कुछ समय पहले यह थी कि घर में टीवी तक ना था और घर भी कच्चा था। जिसे साल भर पहले ही पक्का बनवाया गया है। 15 साल बाद टीम इंडिया के सिर खिताब सजने पर हरजीत ने कहा कि हम को इसी दिन का इंतजार था। बहुत सालो से तैयारी कर रहे थे। थैंक्यू लखनऊ, इस जीत का पंजाब को श्रेय जाता है। ऐसे ओर प्लेयर तैयार करे। पंजाब यहां आया हुआ है।टीम को जीत को बढ़ाने वाले सिमरनजीत सिंह ने भावनांए व्यक्त करते हुए बताया कि ढाई साल पहले का सपना पूरा हुआ। सारी दुनिया को पता चल रहा है कि इंडियन हॉकी अब सही राह पर है। बॉक्समैच के शुरुआती समय में ही टीम इंडिया के गुरजंट ने बैक हिट मारकर गोल दागा। जिससे बेल्जियम टीम पर दबाव बन गया और पहले हॉफ तक सिमरनजीत ने दूसरा गोल दागकर यह दबाव ओर बढ़ा दिया। उन्होंने भी बैक हिट मारकर गोल किया। भारत को पैनल्टी कार्नर के 3 चांस मिले। मगर इसमें एक भी गोल ना बन सका। ऐसे ही बेल्जियम को एक चांस मिला। मगर वह शून्य रहा। अंतिम समय में बेल्जियम ने एक गोल दागकर अपना खाता जरुर खोला। मुख्यमंत्री यूपी अखिलेश यादव ने वर्ल्ड कप ट्राफी टीम जब टीम इंडिया को दी,खुशी के मारे वह अपना संतुलन ही खो बैठे और मंच पर ही गिर पड़े। राज्यपाल यूपी ने हर खिलाड़ी को मेडल पहनाकर मुबारकबाद दी।

[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]

यह भी पढ़े

Web Title-Truck drivers sons team was coined by Talio Lucknow
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: truck drivers sons team was coined by talio lucknow, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mohali news, mohali news in hindi, real time mohali city news, real time news, mohali news khas khabar, mohali news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved