भरतपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री पुण्यतिथि पर बुधवार को जिला व शहर कांग्रेस द्वारा अनाह गेट स्थित लाल बहादुर शास्त्री पार्क में शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस मौके पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया भी गया। इसके उपरान्त कांग्रेस के स्थानीय कार्यालय पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शास्त्री की सादगी से हर कोई प्रभावित हो जाता था। उनकी साफ छवि के कारण ही उन्हें 1964 में देश का प्रधानमन्त्री बनाया गया। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंनेे देश के जवानों और किसानों को अपने कर्म और निष्ठा के प्रति सुदृढ़ रहने और देश को खाद्य के क्षेत्र में आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा दिया। यह नारा आज भी लोकप्रिय है। शास्त्री के बारे में कहा जाता है कि वह हर निणर्य सोच-विचार कर ही लेते थे। वह उन नेताओं में थे जो अपने दायित्व अच्छी तरह समझते थे। इस अवसर पर इन्द्रजीत सिंह भूरा, चुन्नी कप्तान, दाऊदयाल शर्मा, दया चन्द पचौरी, साहब सिंह एडवोकेट, सौरभ धाऊ, श्रीभगवान कटारा सहित जिला व शहर कांगे्रस के पदाधिकारी, युवक कांगे्रस, एनएसयूआई, कांगे्रस सेवादल एवं कांगे्रस के सभी प्रकोष्ठों एवं विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope