उदयपुर। अगर आप कहीं ट्रेवल कर रहे हैं या फिर शहर के बाहर रह रहे हों तो जो भी खर्च आप कर रहे हैं, उनका हिसाब एंड्रॉयड एप के जरिये रखा जा सकेगा। गूगल ने इस एप को परखा और सारे मापदंडों पर खरा पाए जाने के बाद इसे अपने एप स्टोर पर लॉन्च किया है। यह एप उदयपुर के 13 साल के दक्ष अग्रवाल ने एक एप तैयार किया है, जो खर्चों का हिसाब रखेगा। इतनी कम उम्र में विश्वस्तरीय कंपनी द्वारा यह सम्मान मिलने पर दक्ष ने अपने पेरेंट्स के साथ स्कूल का भी नाम किया है। दक्ष सेंट पॉल्स स्कूल में कक्षा 8वीं का छात्र है। दक्ष का यह MY SHARE APP 180 देशों में लॉन्च किया गया है। अब ये एप इन सभी देशों में नि शुल्क रूप से डाउनलोड किया जा सकता है।
दक्ष ने बताया कि इस एप को बनाने का आइडिया उसे गोवा ट्रिप के दौरान आया। जब 4 फैमिली साथ में गई थी और हर बार खर्च का हिसाब पेपर पर लिखना पड़ रहा था, टेक्नोलॉजी के इस दौर में दक्ष को यह बात गले नहीं उतरी। ऐसे में वह एक ऐसे एप्लीकेशन को बनाने में दिमाग दौड़ाने लगा जो सारे खर्चों का हिसाब रखे। आखिर, डेढ़ साल के प्रयासों बाद दक्ष को सफलता मिली। इस बीच दो बार उसके एप को गूगल ने रिजेक्ट भी कर दिया था, क्योंकि वह क्वालिटी से समझौता नहीं करते। दक्ष ने विश्व के टेक्नोलॉजी एक्सपट्र्स के ब्लॉग्स के माध्यम से राय लेकर उसे पूरा किया। हर मापदंड पर खरा उतरने के बाद उसके एप को गूगल एप स्टोर पर लॉन्च कर दिया गया। अब दक्ष की दक्षता पर सभी को गर्व है। पिता अमित अग्रवाल और माता रुचि अग्रवाल भी अपने बेटे की इस सफलता पर गर्वित हैं।
यह भी पढ़े : ऑनर किलिंग! दलित परिवार के 3 जनों को गोलियों से भून डाला
यह भी पढ़े : रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपए
तेजस्वी की सभा में चिराग के परिवार के खिलाफ बोले गए अपशब्द का वीडियो वायरल, रिएक्शन भी मिला
मतदान से पहले अनिल बलूनी और पौड़ी गढ़वाल की जनता को पीएम मोदी का खत, दिया खास संदेश
भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम, गाजियाबाद से गाजीपुर तक होगा सफाया- अखिलेश यादव
Daily Horoscope