जयपुर। कार्मिक विभाग ने शुक्रवार देर शाम एक आदेश जारी करते हुए 53 आरएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया। आदेश के तहत कई अधिकारियों के तबादले भी निरस्त किए गए हैं। जिन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। उनमें खादी बोर्ड के सचिव यज्ञमित्र सिंह देव को मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग के निदेशक पद पर लगाया गया है। साथ ही नगरीय विकास विभाग एवं आवासन विभाग के संयुक्त शासन सचिव अर्जून राम चैधरी को राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड के संयुक्त सचिव पद पर लगाया गया है। सुरेश कुमार नवल को नगर निगम में अनिता चैधरी के स्थान पर उपायुक्त पद पर लगाया गया है। अनिता चैधरी को जिला परिषद कम अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक ईजीएस एवं पदेन परियोजना अधिकारी माडा झुंझुनूं में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर लगाया गया है। कार्मिक विभाग ने अपने एक अन्य आदेश में आरटीएस अधिकारियों को प्रमोशन देते हुए उन्हें आरएएस श्रृंखला में भी पदोन्नत किया गया है। [@ ऐसा क्या हुआ कि पुलिसकर्मी लगा रहे एमडीएम अस्पताल में झाड़ू]
भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने के लिए बातचीत करेंगे: PM मोदी
राहुल गांधी देश के सबसे निराश और हताश नेता : शिवराज
सपा विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुए आजम, शिवपाल
Daily Horoscope