• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार: हजारों यात्री परेशानी

नई दिल्ली। उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में घने कोहरे की वजह से शनिवार को भी 52 ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, जिसके चलते हजारों यात्रियों को परेशानी हो रही है। उत्तर रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार, गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस निर्धारित समय से 30 घंटे पीछे है। वहीं लिच्छवी एक्सप्रेस 24 घंटे देरी से चल रही है और अवध असम एक्सप्रेस 20 घंटे लेट है। अधिकारी ने बताया कि कम से कम 12 ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है। इस बीच, दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के अनुसार, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमानों का परिचालन शनिवार को सामान्य रहा। मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश और पंजाब में कहीं बहुत घना तो कहीं कम घना कोहरा रहा, जबकि बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में दूर दराज के इलाकों में कोहरा कहीं कहीं हल्का और कहीं मध्यम स्तर का रहा।

[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]

यह भी पढ़े

Web Title-trains late because of fog, 52 trains late
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: heavy fog in north india, trains late due to fog, 52 trains late, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved