• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

कोहरे का कहर जारी, 49 ट्रेनें लेट; कई उड़ानें भी प्रभावित

नई दिल्ली। कोहरे का सितम पूरे उत्तर भारत में जारी है जिसके चलते लोगों का नया साल भी कोहरे की चादर लपेटे ही आएगा। हवाओं के रूप में बर्फानी कहर जारी है। घने कोहरे के कारण सडक़ पर वाहन रेंगे तो ट्रेनें देरी से पहुंचीं। कुछ निरस्त भी हुईं। दृश्यता कम होने के कारण हादसे भी हुए जबकि यूपी में ठंड से नौ लोगों की मौत हो गई। सोनीपत में अलाव के पास बैठे दो बच्चों संग मां झुलस गई। आग में केमिकल डालने से हादसा हुआ। दिल्ली में कोहरे की वजह से सुबह से समय में काफी परेशानी हुई। कोहरे की वजह से रेल परिचालन पर पूरी तरह से प्रतिकूल असर पड़ा। 49 ट्रेनें देरी से चली जबकि 13 का समय बदला। वहीं कोहरे का असर दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नजर आया। जहां कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें प्रभावित हुई, जिसमें 11 उड़ानों के आगमन और 2 उड़ानों के प्रस्थान में देरी हुई। वहीं घरेलू उड़ानों में एक के आगमन समय में, 12 उड़ानों के प्रस्थान में, जबकि एक उड़ान के समय में बदलाव किया गया है। कोहरे के चलते दो उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।

[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]

यह भी पढ़े

Web Title-Trains and flights services affected due to fog
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: trains and flights services, affected due to fog, trains, flights, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved