जयपुर। श्रीगंगानगर के सूरतगढ़
इलाके में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग- 63 पर शनिवार सुबह 7 बजे एक
ट्रैक्टर का पहिया निकल गया। इसके चलते उसमें सवार करीब 29 महिला
पुरुष घायल हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। घायलों में अधिकांश
महिलाए हैं जो सुबह छावनी क्षेत्र में मजदूरी करने जा रही थी। शोर सुनकर
पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को संभाला और घायलों को अस्पताल में भर्ती
करवा। इनमें से गंभीर घायल 6 लोगों को श्रीगंगानगर रेफर किया गया है। वहीं
एकाएक 2 दर्जन घायलों के आने से चिकित्सालय स्टाफ में भी अफरा- तफरी मच गई
और समूचा स्टाफ घायलों की सार संभाल में जुट गया। पुलिस ने बताया कि घायल
हुए लोगों में साधुराम (24) , कमला देवी (40), रत्नी (50), रुकमा देवी
(50), शान्ति (50), राणी (40), रौशनी (30), सुमित्रा (30), भंवरी (35),
कमला (38), रोशनी (40) , माया देवी (35) , प्रेम (30), शामली (40) , प्रेमी
देवी (55), राधा (40), सुगनी (30) , भागी (40) , गोमती (50) , मनी राम
(25), तुलसी (40), काली (50), शांतिदेवी (50) , मन्जू (27) घायल हुए वहीं
शान्ति देवी, सुमित्रा देवी व कमला देवी को श्रीगगांनगर रैफर किया गया। [ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज] [ आमजन से दूर है दुनिया का तीसरा बड़ा खजाना] [ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope