• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लश्कर का शीर्ष आतंकी गिरफ्तार

news top lashker e taiba terrorist arrested by delhi police - India News in Hindi

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के एक आला सदस्य को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर युवकों का मन बदलकर उन्हें भर्ती करने और देशभर में आतंकवादी हमलों की साजिश रचने तथा उन्हें अंजाम देने में लगा हुआ था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि आतंकी ग्रुप लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अब्दुल सुभान को पिछले सप्ताह सराय काले खां बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने बताया कि उसे आतंकी ग्रुप के लिए नए लडके भर्ती करने की जिम्मेदारी दी गई थी। वह बिहार, राजस्थान, और हरियाणा के युवकों आतंकी ग्रुप में शामिल करता था। पुलिस के मुताबिक, वह दिल्ली और देश के दूसरे हिस्सों में धमाके करने की फिराक में था।

аपुलिस सूत्रों के मुताबिक, सुभान हरियाणा के मेवात क्षेत्र का रहने वाला था। कुछ समय पहले इसी क्षेत्र से दो आतंकियों मोहम्मद शाहिद और कारी राशिद को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने ही पुलिस पूछताछ में इस आतंकी के नाम का खुलासा किया था। इन दोनों ने बताया कि सुभान लश्कर-ए-तैयबा की तरफ से भर्ती करता था। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए व्यापक तलाश शुरू कर दी गयी और आखिरकार सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

аसूत्रों ने कहा कि कडियों को जोडा गया और पता चला कि 2013 में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तान के आतंकवादी ने राजस्थान और हरियाणा के कुछ फोन नंबरों पर बात की थी और राष्ट्रीय राजधानी में आतंकवादी हमले को अंजाम देने की साजिश पर बातचीत का पता चला। इन नंबर से बात करने वाला शख्स लगातार दिल्ली आता रहता था जिसके बाद सघन तलाशी अभियान छेडा गया और मेवात जिले के गुमत बिहारी गांव के 42 वर्षीय सुभान की गिरफ्तारी की जा सकी। उसकी गिरफ्तारी और पूछताछ से दिल्ली पुलिस तथा केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को दिल्ली और आसपास के इलाकों तथा देश के अन्य हिस्सों में हमले करने की लश्कर-ए-तैयबा की साजिश का खुलासा करने में मदद मिली। सुभान देश में आतंक के इतिहास में नया नाम नहीं है। उसे इससे पहले गुजरात के पाटन जिले में एक ट्रक में आरडीएक्स, एके 56 राइफलें, पिस्तौलें, डेटोनेटर, टाइमर और विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसे बाद में सीबीआई अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था। उसे बाद में एक अदालत ने 10 साल के कारावास की सजा सुनाई थी।

हालांकि सुभान के अच्छे व्यवहार के कारण उसे 2010 में साबरमती जेल से आठ साल का कारावास पूरा करने पर रिहा कर दिया गया था। रिहाई के बाद सुभान कथित रूप से और घातक हो गया और जेल में रहने के उसके अनुभव से उसे आतंक की दुनिया में मदद मिली। वह पाकिस्तान में बैठे लश्कर-ए-तैयबा के उसके आकाओं के इशारे पर अपने क्षेत्र से अपनी तरह के लोगों को आतंक के रास्ते पर लाने का कथित रूप से काम करता था। सूत्रों ने आरोप लगाया कि सुभान अपने क्षेत्र में मस्जिदों और धार्मिक कार्यRमों में गया और सही समय पर वह लश्कर के कट्टर आतंकवादी की अपनी पहचान सार्वजनिक करता और अपने प्रभाव से वह कुछ लोगों को आतंकी संगठन में शामिल करने में सफल रहा। पूछताछ में दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को पता चला है कि आतंकी ग्रुप लश्कर देश के कई हिस्सों में धमाके करने की फिराक में था। सुभान पाकिस्तानी आतंकी जावेद बलूची के भी संपर्क में था।

рдпрд╣ рднреА рдкреЭреЗ

Web Title-news top lashker e taiba terrorist arrested by delhi police
рдЦрд╛рд╕ рдЦрдмрд░ Hindi News рдХреЗ рдЕрдкрдбреЗрдЯ рдкрд╛рдиреЗ рдХреЗ рд▓рд┐рдП рдлреЗрд╕рдмреБрдХ рдкрд░ рд▓рд╛рдЗрдХ рдФрд░ рдЯреНрд╡рд┐рдЯрд░ рдкрд░ рдлреЙрд▓реЛ рдХрд░реЗ!
(News in Hindi рдЦрд╛рд╕ рдЦрдмрд░ рдкрд░)
Tags: lashker, terrorist, arrested
Khaskhabar.com Facebook Page:

рдкреНрд░рдореБрдЦ рдЦрдмрд░реЗ

рдЖрдкрдХрд╛ рд░рд╛рдЬреНрдп

Traffic

рдЬреАрд╡рди рдордВрддреНрд░

Daily Horoscope

Copyright © 2021 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved