भरतपुर। रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में शनिवार को यूजीसी की 12वीं योजनांतर्गत खेल प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन लुपिन के अधिशासी अधिकारी सीताराम गुप्ता ने किया। अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार बंसल ने की। विशिष्ट अतिथि सत्यप्रकाश लुहाच व डॉ. गंगाश्याम गुर्जर थे। मुख्य वक्ता वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक रविता फौजदार थी। [@ गजब का टैलेंट, पैरों से पत्थर तराश बना देते हैं मूर्तियां] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
कार्यक्रम के संयोजक निरंजन सिंह ने बताया कि इस दो दिवसीय सेमीनार में अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों को बुलाया गया है, जिससे छात्राओं को खेल की आधुनिक तकनीक के बारे में जानकारी मिल सके। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीताराम गुप्ता ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को खेल के माध्यम से रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। कार्यक्रम में उपाचार्य राजलक्ष्मी गौतम ने सभी अतिथियों का सम्मान किया। इस अवसर पर लता शर्मा, डॉ. करुणा गौर, डॉ. सीताराम लहरी, डॉ. मीनू अरविंद अग्रवाल, रेखा देवी, डॉ. के.के.गुप्ता, डॉ. महेश चन्द गुप्ता, डॉ. मदनमोहन त्रिगुणायत, छात्रसंघ अध्यक्ष कु. रितु सुखावली, कु. शिखा शर्मा आदि मौजूद थे। संचालन डॉ. अंजू पाठक ने किया।
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope