• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सेमिनार का आयोजन

To link unemployed youth employment seminar - Gurugram News in Hindi

गुरुग्राम। अनुसूचित जाति / जनजाति के युवा उधमियों या पहले से ही उधोग चलाने वाले लोगों की दिक्कतों को दूर करने , पढ़े -लिखे बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए युवा उधमी वेलफेयर सोसाईटी ने सेमिनार का आयोजन किया। जिसमें प्रदेश भर से करीब सौ लोगों ने भाग लिया। इतना ही नहीं इस मौके पर सोसाईटी नई कार्यकारिणी का एलान भी किया गया। जिसमें ये संस्था पिछले करीब सात वर्षों से हरियाणा में काम कर रही है। इस सोसाईटी से करीब 200 से अधिक लघु उधोग चलाने वाले लोग जुड़े हुए हैं। एससी / एसटी समाज के लोग नोकरी के बजाये उधोग लगाने के साथ - साथ स्वरोजगार से जुडें , इसके लिए भरपूर कोशिश की जा रही है। येस से जुड़े करीब 5 लोगों को ओधोगिक क्षेत्र में प्लॉट भी मिल चुके हैं। हालांकि इन प्लाटों में कोई रियायत नहीं दी गई। येस सरकार से मांग कर रही है कि एससी /एसटी के लोगों को ओधोगिक क्षेत्र में प्लॉट मिलने चाहियें। संस्था से जुड़े उधमियों ने पत्रकारों बताया कि भारत सरकार उधोग लगाने से लेकर चलाने प्रशिक्षण देने के काफी प्रोग्राम चला रही है ,लेकिन समाज के लोगों को उसकी भरपूर जानकारी नहीं है। स्वरोजगार और उधोग लगाने के बजाये नोकरी की तरफ लोगों का रुझान अधिक होता जा रहा है। इसे स्वरोजगार से कैसे जोड़ा जाये , सरकार की स्कीमों का लाभ कैसे उठाया जाये , समाज का पिछड़ापन कैसे दूर हो , पढ़े - लिखे बच्चों को रोजगार के साधन कैसे उपलब्ध हों। इसको लेकर समाज से जुड़े उधमी गंभीर दिखाई दे रहे हैं। उधमियों के मुताबिक लोन वापसी पर भी एससी / एसटी समाज के लोगों को सब्सिडी भी मिलती है। समाज के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है ,लेकिन उनका रुझान इस और करने की जरुरत है। जिसका बीड़ा येस ने उठाया है। उधोगों में स्थानीय बच्चों को रोजगार मिले , इसका भी विशेष ख्याल रखा जाता है। उधमियों ने कहा कि उनके समाज के 5 उधमी विदेश यात्रा पर भी जाने वाले हैं , ताकि यहां भी उधोगों में बढ़ावा और बेहतरी लाई जा सके। इस अवसर पर पूर्व संस्थापक अध्यक्ष जगबीर फूलिया , पूर्व अध्यक्ष महावीर सिंह , जयभगवान , जगमोहन पंवार , डॉक्टर विजय पाल के अलावा समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे।

[ अनाथ और गरीब बच्चों के मन की मुराद पूरी कर रहा है साई सौभाग्य मंदिर]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-To link unemployed youth employment seminar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: to link unemployed youth employment seminar, gurgaon news, gurgaon news in hindi, gurgaon crime news, gurgaon political news, gurgaon business news, गुडगाँव खबर, गुडगाँव हिंदी न्यूज़, गुडगाँव हिंदी समाचार, हरियाणा ताजा समाचार, हरियाणा न्यूज़, गुडगाँव न्यूज़, गुडगाँव आज की खबर, गुडगाँव टुडे न्यूज़, गुडगाँव पब्लिक पोल, गुडगाँव ताजा समाचार, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gurgaon news, real time gurgaon city news, real time news, gurgaon news khas khabar, , hindi news, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved